प्रेम विवाह के बाद मौत हत्या की आशंका
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
प्रेम विवाह के बाद गर्भवती महिला की हत्या, परिजनो ने की शिकायत।
माता पिता पुत्र हो या पुत्री अपने बच्चो के लिए तमाम स्वप्न सजोए रहते है। बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए व्रत रखकर कितने देवताओं की पूजा करते है? लेकिन लड़का हो या लड़की कभी-कभी गलत निर्णय लेते हैं और आंख मूंदकर प्यार कर बैठते है, और अपना जीवन खो देते है।
इसका ज्वलंत उदाहरण तालचेर मुख्यालय के अंतर्गत धामरपुर पंचायत के सरेलो गांव में देखा जा सकता है. सरेल गांव के रबीनारायण बेहरा की 25 वर्षीय बेटी सस्मिता को आज से दो साल पहले अनुगुल जिले के बेंतपुर गांव के दुर्गाचरण परिडा़ के बेटे चितरंजन परिदा से प्यार कर बैठा और पुराने ठकुरानी मंदिर में प्रेम विवाह किया। स्वैच्छिक विवाह को बाद में परिवार द्वारा अनुमोदित किया गया था, और दुल्हन के परिवार को जितना संभव हो सके दहेज दिया गया था। पर शादी के दो साल बाद ऐसा क्या हुआ कि मातृत्व सुख पाने के करीब दिनो में दुल्हन की मौत हो गई । इस पर ससुर का कहना है कि उसकी बहु ने ऊपर की सिढियो में आत्महत्या की है जबकि पिता रविनारायण बेहरा का कहना है कि उसकी बेटी को दहेज कि ख़ातिर उसे मार दिया गया है।
इस मामले में तालचेर थाना में श्री बेहरा एक लिखित शिकायत दी है।





