बोनस ना मिलने पर आंदोलन की चेतावनी
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
श्रमिक संघ द्वारा ठेका श्रमिकों को बोनस भुगतान हेतु दावा प्रस्तुत किया गया ।
तालचेर स्थित एमसीएल के सभी कोयला खदानों को बोनस के भुगतान के संबंध में शिल्पांचल श्रमिक संघ की ओर से जगन्नाथ कोल फील्ड सचिव को आज एक ज्ञापन जारी किया गया है। संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार प्रधान के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने कार्यालय के सामने बिरोध प्रदर्शन कर एक मांग पत्र ए.पी.एम.बिरंची दास को दी। इस मांग पत्र में कहा गया है कि एमसीएल की सभी कोयला खदानों में से 60 फीसदी ठेका श्रमिक परिवहन कार्य में लगे हुए है। उन्हें वर्तमान में पीएलआर बोनस का भुगतान नहीं किया गया है। संघ की ओर से चेतावनी दी गई है कि यदि दशहरा से पूर्व ठेका श्रमिकों को बोनस का भुगतान किया जाता है, तो संघ 2 अक्टूबर को कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा। इन मांगों की प्रस्तुति के दौरान तुसर कुमार साहू, पिंगटू प्रधान, नेकुल नाइक, नंद किशोर बेहरा, सुजीत पाले, सिपुन बेहरा, जदलिया साहू सहित संघ के कई सदस्य मौजूद थे।





