बालक और बालिका वर्ग से नाॅक आउट के लिए कुल 13 टीमें चयनित
21.09.2025 से शुरू हुए हाॅकी मैच के दूसरे दिन, बालक वर्ग में 21 टीमों ने प्रतिस्पर्धा की और 7 टीमों का चयन नॉकआउट के लिए किया गया, जिसमें से विजेता टीम कल प्रतिस्पर्धा करेगी।
इसी प्रकार, बालिका वर्ग में 16 टीमों ने प्रतिस्पर्धा की और 6 टीमों का चयन नॉकआउट के लिए किया गया।
विजेता बालक टीमें हैं: बरगढ़, देवगढ़, संबलपुर, सुंदरगढ़, बालासोर, ढेंकनाल, अंगुल।
विजेता बालिका टीमें हैं: संबलपुर, ढेंकनाल, गंजम, सुंदरगढ़, अंगुल और गजपति।





