दस मांगो को लेकर ओडिशा के फार्मासिस्टो ने लगाया काला बैच

दस मांगो को लेकर  ओडिशा के फार्मासिस्टो ने लगाया काला बैच

रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता)

राजगांगपुर: राज्य के फार्मेसिस्टो ने अपने दस सूत्री मांगो को लेकर काला बैच लगाकर किया काम!

ओडिशा में सारे सरकारी अस्पतालो के साथ-साथ सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर सरकारी अस्पताल में कार्यरय फार्मेसिस्टो ने अपनी दस मांगो को लेकर आज दस जून से 19 जून तक काला बैच लगाकर काम करेंगे। ज्ञात हो कि सरकार द्वारा इनकी मांग पूरी न करने पर राज्य के फार्मासिस्टो द्वारा ऐसा  निर्णय लिया गया है।
आपको बता दें कि पूरे ओडिशा के सरकारी पदो पर कार्यरत फार्मेसिस्टो द्वारा अपनी दस मांगो को लेकर आज 10 जून से 19 जून तक काला बैच लगाकर सरकार के समक्ष अपनी मांग रखते हुए अस्पताल में काम करेंगे। फार्मासिस्टो ने बताया कि  अगर सरकार हमारी मांग पूरा नहीं करती है तो हम केवल दवा का ही वितरण करेंगे इसके अलावे दिए जाने वाले दूसरे कामो का हम बहिष्कार करेंगे।
इनकी मांगो में वेतन बढो़त्री से लेकर विभिन्न तरह की 10 मांगे सामिल है। फार्मासिस्ट बिरोध का प्रतीक काला बैच लगाकर पहले की तरह ही अस्पतालो में अपनी सेवाये दे रहे हैं।