सहकारी साक्षरता एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन

सहकारी साक्षरता एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन

हर्रैया -बस्ती-बहुउद्देशीय सहकारी समिति सहसरांव अशोकपुर न्याय पंचायत के भवन पर सहकारी साक्षरता एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला सहकारी समिति के जिला सचिव राहुल से ने कार्यक्रम में सहभागी किसानों को इसके उद्देश्य को लेकर चर्चा की । अध्यक्षता करते हुए साधन सहकारी समिति के सरपंच धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सहकारिता पहले जिन राजनीतिक व्यक्तियों के चंगुल में था इसका बेड़ा ग़र्क कर दिया था। लेकिन वर्तमान में जो सरकार है वह सहकारिता को आम आदमी और किसानों के हित के लिए सुलभ और सक्षम बनाने का संकल्प लिया।
उन्होंने बताया कि सहकारिता विभाग अब केंद्र और राज्य में अलग मंत्रालय के रुप में काम कर रहा है। केन्द्रीय गृह मंत्री के पास सहकारिता विभाग भी है ।उनकी राजनीतिक यात्रा सहकारी समिति के अध्यक्ष से शुरू होकर आज देश के राजनीति में अहम योगदान है ।वह जानते हैं कैसे सहकारी समितियों से आम जनता को लाभ दिया जाए।इस लिए सहकारिता से जुड़ने के लिए सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है।आज के जरुर के हिसाब से सहकारी समितियों को  कम्प्यूटरीकृत करके योजनाओं का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है।खाद, बीज,कीट नाशक के साथ साथ समितियों पर जन औषधि केंद्र, घरेलू गैस, डीजल, पेट्रोल, खतौनी, जन्मप्रमाण,अनाज क्रय केंद्र,डेयरी उत्पाद सहित सैकड़ों सरकारी योजनाओं का लाभ देने का लक्ष्य है।आने वाले समय में यह सब सहकारी समितियों पर उपलब्ध होंगा।डीडीएम नाबार्ड मनीष कुमार ने समिति से जुड़ने से होने वाले लाभ का बखान किया।आरोह फाउंडेशन के ऋषभ प्रकाश द्वारा शासन से संचालित योजनाओं का विस्तार पूर्वक जानकारी किसानों को दिया गया।इस अवसर पर विभाग के क‌ई अधिकारी अपने अपने विभाग से जुड़े किसानों के लिए योजनाओं को बताया।इस अवसर पर क्षेत्रीय किसान समिति के पदाधिकारी और सहकारी समिति के सचिव उपस्थित रहे।