बिना नीलामी के बेचीं जा रही सरकारी कबाड़ का खुलासा
रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर नगर पालिका में आज सरकारी कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे अजीबो गरीब हरकतों का पर्दाफाश पूर्व नगरपाल पूर्ण चंद्र राउत द्वारा की गई, नगरपालिका कर्मियों द्वारा पुराने गाड़ीयों को गैस कटर से काटकर सारा कबाड़ एक पिकअप वैन में लाद कर बेचने के लिए ले जाने के क्रम में रंगे हाथों पकड़ा गया |
आपको बता दें कि राजगांगपुर नगरपालिका के कार्य निर्वाही अधिकारी विनोद चंद्र पंडा के आदेश पर गोदाम में रखे पुराने गाड़ी को गैस कटर से काटकर पिकअप वैन में लाद कर बेचने की तयारी की जा रही थी,कि तभी ठीक उसी वक्त यह घटना पूर्व नगरपाल पूर्ण चंद्र राउत के नजर में आया और कबाड़ से लदी गाड़ी को पकड़ा उन्होंने सभी पत्रकारों को बुलाकर अवैध तरीके से लुटी जा रही इस सरकारी धन का खुलासा किया | कार्य निर्वाही अधिकारी के शहर से बाहर होने के कारण इस घटना का पर्दाफाश नहीं हो पाया है।
वहीं पूर्व नगरपाल पूर्ण चंद्र राउत के कहे गए बातों से यह साफ जाहिर हो रहा है कि अधिकारियों के द्वारा की जा रही सरकारी कबाड़ की एक तरह से लूट ही है | कबाड़ हो चुकी सरकारी गाड़ीयों को बेचने के लिए सबसे पहले नगर पालिका में बैठक कर निर्णय लिया जाता है, उसके बाद सड़क परिवहन कार्यालय से निर्देश लेनी होती है,और फिर मिडिया के माध्यम से विज्ञापन देकर नीलाम किया जाता है, इस नीलामी में सबसे अधिक बोली लगाने वाले को कबाड़ दे दी जाती है |
लेकिन सरकारी अधिकारीयों द्वारा इन सारी बातों को दरकिनार कर अंधेरे में सरकारी की माल बेचकर अपनी जेब भरी जा रही है | जिसका स्थानीय लोगों ने उच्च स्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों को दंडित करने कि बात कही जा रही है अब देखना यह है कि खबर प्रसारण के बाद उच्च अधिकारी द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है |
इस मसले पर स्थानीय नगरपालिका के कार्य निर्वाही अधिकारी विनोद चंद्र पंडा के गैर हाजरी में उनसे बात नहीं हो पाई है |





