श्रावस्ती में सैनिक सम्मेलन का आयोजन
धर्मेंद्र सिह (रिपोर्टर)
आज दि0- 24.09.2025 पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के सैनिक सम्मेलन का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन के लवकुश सभागार कक्ष में किया गया। इस सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों की समस्याएं सुनीं इस दौरान साफ सफाई व संसाधनों से संबंधित समस्याएं संज्ञान में आईं जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों को आधुनिक पुलिसिंग तकनीकों की जानकारी दी और उन्हें अपने कर्तव्यों को प्रभावी ढंग से निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।
पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए और रिक्रूट आरक्षियों से सुझाव लिए।
इस सम्मेलन का उद्देश्य रिक्रूट आरक्षियों की समस्याएं सुनना व अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना और उन्हें प्रभावी ढंग से निभाने के लिए प्रोत्साहित करना था।
अंत में पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाएगा।





