बेमौसम बरसात से जन जीवन प्रभावित

बेमौसम बरसात से जन जीवन प्रभावित

गोवर्धन ठाकुर (संवाददाता) 

ओडिशा - झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र में आनेवाले नुआगाँव प्रखंड़, बिसरा प्रखंड़, और मनोहरपुर प्रखंड़ में रूक रूक कर हो रही  बूंदाबांदी और बारीस से इन अंचलो में ठंड़ का प्रकोप बढ़ने लगा है। जिसकी वजह से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वर्षा व ठंड के कारण  मनोहरपुर,बिसरा,नुआगाँव प्रखंड़ क्षेत्र के मुख्य बाजारो में लोगो का आगमन अति कम हो गया है जिससे व्यापारी वर्ग प्रभावित हो रहे है। अतिआवश्यक ना होने पर लोग अपने-अपने घरों में रहना पसंद कर रहे हैं।
वहीं इस बेमौसम बरसात की वजह से खेतों में पड़े टनो धान की फसल नष्ट होने के कागार पर है। आज  मनोहरपुर अनन्दपुर का न्यूनतम तापमान 18 एवं अधिकतम 20 डिग्री के आसपास देखा गया।