बच्चों को स्कूल तक लाने का प्रयास
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
आओ स्कूल चले हम अपना भविष्य बनाएं योजना के तहत ओडिशा सरकार की मुहिम शिक्षा सचेतना रथ के माध्यम से बच्चों को की जा रही जागृत।
आपको बता दें कि कोविड-19 को लेकर 2 साल से बच्चों को स्कूल से दूर रखा गया था जब कोरौना गाइडलाइन को हटा दिया गया और स्कूल खोली गई तो बच्चों की गैर हाजिरी देखी जा रही थी 80% ही बच्चे स्कूल जा रहे थे जिसको लेकर ओडिशा सरकार ने एक मुहिम के तहत शिक्षा सचेतना रथ के माध्यम से गांव-गांव घूमकर बच्चों को जागृत की जा रही है कि आप अपने स्कूल जाए और शिक्षा ग्रहण करें ताकि आपकी भविष्य उज्जवल हो देश में ओडिशा सरकार के मुख्यमंत्री माननीय नवीन पटनायक को एक नंबर मुख्यमंत्री का दर्जा मिला है इस तरह के प्रयास से यह साबित कर रहे हैं की हम अपने बच्चे को स्कूल भेजें और उनका भविष्य बनाया जाए जिसको लेकर यह शिक्षा सचेतना रथ ओडिशा सरकार द्वारा गांव गांव घुमाया जा रहा है अब देखना यह होगा कि इस तरह के प्रयास से कितना बच्चे को फायदा होता है फिलहाल शिक्षा सचेतना रथ गांव गांव घुमाई जा रही है।





