फ्लाईओवर की घेरे से टकराई कार
राउरकेला शहर के उदितनगर से होते हुए बसंती कालोनी को जोडने वाली फ्लाईओवर में एक कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर के पगडंडी पर चढ़कर किनारे के घेरे से जा टकराई, जिससे घेरे का कुछ हिस्सा टूट गया और कार का आगे का भाग फ्लाईओवर से बाहर निकल आयी थी।
कार का पहिया फ्लाईओवर को पार न कर सकी वरना कार फ्लाईओवर के नीचे गिर सकती थी।
सुत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार उदित नगर से होते हुए बसंती कालोनी की ओर जा रही थी कि आगे एक स्कुटी आ गई जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर के किनारे बने पगडंडी पर चढ़कर किनारे बने घेरे से जा टकराई जिससे घेरे का कुछ हिस्सा टूट गया और कार के आगे का भाग फ्लाईओवर से बाहर निकल गया था परंतु पहिया अभी भी फ्लाईओवर पर टिकी हुई थी।
कार के दुर्घटना ग्रस्त होते ही वहाँ लोगो की भीड़ जुटने लगी साथ ही पास के उदितनगर थाने से पुलिसकर्मी भी वहाँ पहुँच गए और लोगो की मदद से कार को सुरक्षित सड़क पर लाया गया।
इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नही है।





