किरमिरा ब्लॉक में अलग-अलग जगहों पर रथ यात्रा निकाली गई

किरमिरा ब्लॉक में अलग-अलग जगहों पर रथ यात्रा निकाली गई

अनिल कुमार सराफ

 झारसुगुड़ा जिले में स्थित  लाइकेरा के  किरमिरा ब्लॉक अंतर्गत अरदा, भालूपोरिया, तेलीडीही और किरमिरा गांवों में रथयात्रा का उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया। यह रथयात्रा श्री जगन्नाथ मन्दिर से निकल कर  गुंडिचा मंदिर में जाकर समाप्त हुई। किरमिरा गांव के जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, भैया बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा के उन सभी को रथ में बिठा कर श्री जगन्नाथ मन्दिर से गुंडिचा मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई गांव के गौंतिया बंधुराम  पटेल ने छेरा पहरा दिया, जबकि पुजारी सिद्धेश्वर पानीग्रही मुख्य पुरे थे, चिंटू पानीग्रही, सतीश पुजारी, रामेश्वर प्रसाद पानीग्रही ने पूजा में सहयोग किया। भगवान् के रथ को समाज के लोगों ने खींचा और गुंडिचा मंदिर तक पहुंचाया, लइकेरा पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए  रखी।

इसी प्रकार झारसुगुड़ा जिले के लइकेरा में पवित्र रथ यात्रा बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। पूजाक बनमाली मिश्रा ने विधिवत् पूजन कार्य पूरी कीं, जबकि विजय मिश्रा, बृहस्पति मिश्रा, आदर्श मिश्रा, प्रशांत मिश्रा और सौरभ सुपकर ने पूजन कार्य में सहयोग किया। सुरेंद्र कुमार नायक ने छेरा पहरा किया। हजारों भक्तों और गांववालों ने श्रद्धा के साथ रथ खींचकर रथ यात्रा के संचालन में सक्रिय रूप से सहयोग किया। संकीर्तन मंडली के हरिनाम जाप से पूरा माहौल भक्ति से भर गया। भक्तों ने भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। रथयात्रा के मौके पर मीना बाजार सभी के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहा,यहां और भी तरह-तरह की दुकानें लगी थीं। पूरे उत्सव को शांति मय तरीके से संपन्न करने के लिए, लइसेरा पुलिस प्रसाशन ने कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए और शांति व्यवस्था बनाए रखी।