मुफ्त तीर्थयात्री सरकारी योजना को बना रहे है कमाई का ज़रिया

मुफ्त तीर्थयात्री सरकारी योजना को बना रहे है कमाई का ज़रिया

ओडिशा सरकार की वरिष्ठनागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत 60 वर्ष से 75 वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन द्वारा निशुल्क एक निश्चित तीर्थ स्थल तक यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इस योजना के तहत इसबार संबलपुर से अयोध्या और कामख्या मंदिर दर्शन का लाभ दिया जा रहा है। जिसके लिए इस योजना के अंतर्गत आनेवाले वरिष्ठ नागरिकों को आनलाइन माध्यम से पंजीकरण निशुल्क है।
लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जो ओडिशा सरकार की इस मुफ्त योजना को अपनी कमाई का माध्यम बनाने में लगे है। और वरिष्ठ नागरीकों से तीर्थयात्रा का पंजीकरण शुल्क के नामपर मोटी रकम वसूल रहे है। 

ऐसा ही एक मामला सुंदरगढ़ जिला के नुआगाँव प्रखंड़ में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहाँ कुछ लोगों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को यह कहकर पंजीकरण करवाया गया कि ओडिशा सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिको को संबलपुर से ट्रेन द्वारा महाकुंभ, काशी, और अयोध्या दर्शन कराया जाएगा जिसका पंजीकरण शुल्क ₹250 है। और लोगों से प्रति व्यक्ति ₹250 का शुल्क वसूल कर उनका पंजीकरण करवा दिया गया। जबकि वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्री हेल्पलाइन से मिली जानकारी के अनुसार संबलपुर से वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा की एक ट्रेन केवल अयोध्या तक ही जाएगी,और एक ट्रेन कामाख्या मंदिर तक जाएगी, जिसका पंजीकरण निशुल्क है।