फ्लाईएस ना उठाने पर चक्का जाम की चेतावनी
सुमित जयसवाल (मीडिया प्रभारी)
राष्ट्रीय राजमार्ग में अवैध रूप से फ्लाईएस डंप करने वाले ट्रांसपोर्टरों को फ्लाईऐश उठाने हेतु उच्च अधिकारियों को सौंपा गया ज्ञापन 7 दिनो के अंदर फ्लाईएस नही उठने पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम की चेतावनी।
खरसिया राष्ट्रीय राजमार्ग 49 के किनारे अवैध रूप से फ्लाईएस गिराने वाले ट्रांसपोर्टरों द्वारा गिराए गए फ्लाईएस को उठाने हेतु उच्च अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पतरापाली, उल्दा बरगढ़ बोतल्दा जामझोर के मुख्य मार्ग के किनारे अवैध तरीके से फ्लाईएस गिराया गया है। उक्त फ्लाईऐश को ट्रांसपोर्टर एवं उद्योग द्वारा उठाकर अपने स्थान में ले जाने की मांग करते हुए जिला कलेक्टर, पर्यावरण अधिकारी एवं अनुभवी अधिकारी खरसिया को इसकी शिकायत की गई है। और यह चेतावनी दी गई है कि 7 दिवस के अंदर फ्लाईएस को नही उठाया गया तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम किया जाएगा, जिसकी जवाबदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।
इस मांग को लेकर उपस्थित जनपद पंचायत अध्यक्ष महेत्तर उरांव, सरपंच संघ अध्यक्ष सुलोचना, सामाजिक कार्यकर्ता जयप्रकाश डनसेना , सरपंच छेदीलाल राठिया, सरपंच सुमीत राठिया, सभापति स्वच्छता समिति अर्चना सिदार,वन एवं पर्यावरण विभाग सभापति गौतम प्रसाद, सरपंच वैजयंती कवंर ,धनमंत सिदार, आशु पटेल एवं अन्य ग्राम पंचायत सदस्यों ने भी अपनी सहमति प्रदान की है |





