दांताहाथी के आक्रमण से बृद्धा की मृत्यु

दांताहाथी के आक्रमण से बृद्धा की मृत्यु

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

यह घटना है कोयलारी थाना अंतर्गत आनेवाले पद्मावतीपुर पंचायत के हिलोइग्राम की जहाँ वचन बेहरा नामक 62 वर्षीय बृद्धा रात के 11 बजे उनके घरके  पास से गुजर रहे एक जंगली दांता हाथी को देखकर अपने प्राण बचाने के लिए दौड़कर भागने लगी ठीक इसी समय हाथी ने उसे पिछे से वारकर घायल कर दिया, गंभीर अवस्था में उन्हे चिकित्सक के पास ले जाया गया जहाँ उनकी मृत्यु हो गई। 
इस घटना को लेकर उस अंचल के लोगो में भय देखा जा रहा है। 
इस घटना को लेकर वनविभाग का कहना है कि मृत व्यक्ति का सभी कागजात मिलने पर सरकारी नियमानुसार क्षतिपूर्ति दी  जाएगी।