फैक्ट्री की छत से गिरकर श्रमिक की मौत

फैक्टरीयों में अक्सर यह देखा गया है कि थोड़े रुपये बचाने के लिए सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती हैं जिसका परिणाम गरीब मजदूरों को भुगतना पड़ता है।

फैक्ट्री की छत से गिरकर श्रमिक की मौत

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

 ओडिशा में सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर स्थित जमपाली बाइपास के पास "एम एंड फेरो" कंपनी में काम करने के दौरान मजदूर प्रकाश माझी (34) की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई।  प्रकाश का आज कंपनी में काम करने का पहला दिन था।  शेड पर एस्बेस्टस का कार्य करते समय लापरवाही के कारण वह नीचे गिर गया।  जिससे उसके सिर पर जोरदार चोट लगी।  

 यहाँ यह नहीं बताया गया कि वह कितनी ऊंचाई पर काम कर रहा था और उसने सुरक्षा उपकरण नहीं पहने थे.  जिससे हादसा हो गया।  कर्मचारीयों की सुरक्षा पर ध्यान दिए बिना कंपनियां अपने लक्ष्य हासिल करने में लगी रहती हैं।  सरकार की ओर से फैक्ट्री में काम करने के लिए एसओपी जारी की गई है, लेकिन कंपनी अधिकारी इसका उल्लंघन कर रहे हैं,परिणाम स्वरूप मजदूरों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। मुआवज़े की मांग को लेकर फैक्टरी प्रबंधन पर स्थानीय निवासियों का दबाव देखा गया।

 घटना के तुरंत बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। बाद में उसे राजगांगपुर समूह स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  प्रकाश ऊंचे मचान पर एस्बेस्टस निवारण कार्य  कर रहा था, लेकिन कंपनी का ध्यान सुरक्षा उपायों पर नही था जिसके कारण यह घटना घटीत हुई है।

अब यह सवाल बनता है कि छोटे-छोटे कंपनी में कार्यरत मजदूर का न तो ईएसआई कार्ड बनता है और ना ही उन्हें सुरक्षा मुहैया कराया जाता है जिसके चलते इस तरह की घटना आए दिन देखने को मिलती है। 
स्थानीय लोगों ने लेबर के उच्च अधिकारी से मांग की है कि सभी छोटे कंपनियों में औचक छापा मारकर मजदूरों का ई एस आई कर्ड की जांच कर कंपनी पर उचित कार्रवाई करें और मजदूरों को उचित सुरक्षा मुहैया उपलब्ध कराए। अब देखना यह होगा कि लेबर अधिकारी इस घटना के बाद क्या कदम उठाते है।