प्रेट्रोलपंप पर प्रशासन का छापा

प्रेट्रोलपंप पर प्रशासन का छापा

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

पेट्रोल में मिलावट की शिकायत को लेकर आज तालचेर के बांकोधरा स्थित तुंग पेट्रोल पंप, गोडिबंध स्थित तारीणी पेट्रोल पंप  पर प्रशासन द्वारा छापामारी की गई। छापेमारी में शामिल अधिकारियों से मिली सूचना के अनुसार यह छापामारी आगे भी जारी रहेगी और अन्य पेट्रोल पंपो की भी जांच की जाएगी। 
इस छापेमारी में तालचेर के उपजिलापाल व सहकारी जिलापाल शामिल थे। 
पेट्रोल में मिलावट की शिकायत अक्सर सूनने को मिलती है, पर पेट्रोल पंप पर जांच कम ही देखने को मिलता है। 
अब देखना यह है कि जांच के बाद जनता को शुद्ध पेट्रोल मिलता है या मिलावटो का सिलसिला जारी रहता है।