कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए विशेष अभियान

17 अगस्त से आरम्भ होगा कुष्ठ रोग चिन्हीत कार्यक्रम इस कार्यक्रम में 228 आशा कर्मी और 50 सुपरवाइज़र्स की टीम तैनात की जाएगी। 

कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए विशेष अभियान

प्रेस विज्ञप्ति : जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधि अधिकारी, राउरकेला 12/8/2026

राउरकेला में कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए एक विशेष कार्यक्रम चलाया जाएगा। यह कार्यक्रम राउरकेला में 17 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक होगा ताकि कुष्ठ रोगीयों का जल्दी पता लगाया जा सके, उसे रोका जा सके और नियंत्रित किया जा सके। इस कार्यक्रम के लिए 228 आशा कर्मी और 50 सुपरवाइज़र्स की टीम तैनात की गई है। इस कार्यक्रम के लिए सिटी टास्क फोर्स की बैठक राउरकेला में संयुक्त आयुक्त पल्लवी नायक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शामिल होने वाले LC DC अभियान का उद्देश्य, रणनीति और मुख्य कार्यकलाप पर चर्चा हुई। बाद में बैठक में मौजूद सभी सेक्टर स्वास्थ्य अधिकारी को अतिरिक्त जिला कुष्ठ रोग अधिकारी और राज्य और जिला परामर्शदाता ने कुष्ठ रोग और रोग की पहचान का प्रशिक्षण दिया।

इस अभियान के दौरान, आशा कर्मी, महिला स्वास्थ्य कर्मी और प्रशिक्षित सुपरवाइज़र्स की टीमें घर-घर जाकर संदिग्ध मामलों की पहचान करेंगी, घर-घर जाकर स्क्रीनिंग करेंगी और कुष्ठ मरीज़ों के संपर्क में आनेवाले व्यक्तियों की जांच करेंगी। संदिग्ध मामलों की पहचान होने पर, उन्हें ज़रूरी जांच और इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्रो में भेजा जाएगा। इस अभियान का एक मुख्य मकसद समाज में कुष्ठ रोग के बारे में डर, शर्म और गलतफहमियों को दूर करना और मरीज़ों की जल्दी पहचान करके उन्हें सही इलाज से जोड़ना है। कुष्ठ रोग पूरी तरह से ठीक हो सकती है। जल्दी पता चलने और समय पर इलाज से विकलांगता को रोका जा सकता है। इसलिए, राउरकेला शहर के लोगों से अपील है कि वे स्वास्थ्य कर्मीयो के साथ सहयोग करें और अपने परिवारों और समाज में कुष्ठ रोग के बारे में जागरूकता पैदा करें।