पूर्व क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन

पूर्व क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन

राउरकेला: सेक्टर-5 स्थित बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम में पूर्व क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला हॉकी प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन हुआ। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से कुल 15 विश्वविद्यालय की टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में म्युनिसिपल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर हरिहर दास उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष  सुनील कायल ने शिरकत की। श्री कायल ने इतने बड़े आयोजन का अवसर प्रदान करने के लिए कॉलेज प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त किया। प्रतियोगिता के सचिव कैप्टन सत्य नारायण राउत ने जानकारी दी कि यह प्रतियोगिता 7 नवंबर तक आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही प्रमुख टीमें-

1.मणिपुर विश्वविद्यालय
2.पूर्वांचल विश्वविद्यालय
3.रांची विश्वविद्यालय
4.किस (KISS) विश्वविद्यालय
5.हजारीबाग विश्वविद्यालय
6.संबलपुर विश्वविद्यालय
7.पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय
8.गोरखपुर विश्वविद्यालय
9.सरगुजा विश्वविद्यालय
10.जीजीडी विश्वविद्यालय (बिलासपुर)
11.एसएनपी विश्वविद्यालय
12.दुर्ग विश्वविद्यालय

उद्घाटन मुकाबले में हजारीबाग विश्वविद्यालय ने जीजीडी विश्वविद्यालय, बिलासपुर  को 1-0 के अंतर से पराजित कर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए कॉलेज के प्राध्यापक प्रोफेसर लक्ष्मी नारायण पायिकराय, विजय कुमार पाढ़ी, हेमंत कुमार पुहाण, दीप्ति रंजन मोहंती और किरण एरिका खाल्खो उपस्थित रहे। मैचों के सफल संचालन के लिए मैच ऑफिशियल के रूप में राजू कांत सैनी, अनुभव राउत, हृषिकेश दास, अविनाश मोहंती, हैप्पी मांझी, विश्वजीत दलेई, लक्ष्मी एक्का, पीरतिमयी खूंटिया और रिंकी कुजूर योगदान दे रहे हैं।