पाँच दिवसीय हनुमान पूजा संपन्न हुई

पाँच दिवसीय हनुमान पूजा संपन्न हुई

सुशांत कुमार मल्लिक (संवाददाता) 

कालाहांडी जिला, करलामुंडा ब्लॉक रिशिदा सलंडिया मुंडा में आज पांच दिवसीय हनुमान पूजा संपन्न हो गई है। 
पहले दिन संध्या काल में अधिवास रहकर कलस यात्रा निकालकर निकट के बड़े तालाब में जाकर कलशो में पानी भर कर लाया गया।
दूसरे दिन से महारोह में पूजा संपन्न होने के उपरांत प्रत्येक दिन संध्या के समय भजन कीर्तन कार्यक्रम किया गया। 
तीसरे दिन हनुमान जन्मोत्सव और पोणां संक्रान्ति के अवसर पर निकट के माँ तारीणी शैव शक्ति मंदिर से निकलकर जन सैलाब हांण्डिया मुन्डा, बजरंग दल एवं महिलाएं व युवतियाँ अधिक संख्या में गाँव की परिक्रमा करने में सहायक हुई। 

रात्रि कार्यक्रम के लिए श्रीश्री गीतेश्वरी महिला दंड़नुत्य महा आडंबर में दर्शकों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। 
इस कार्यक्रम में हनुमान पूजा समिति के अध्यक्ष अजय कुमार, संपादक युवराज छत्रिया, शांति व्यवस्था के प्रभारी रहे।
 जयश्री बारिक, मनोज बारिक,
 मुख्य अतिथि के रूप में एवं धरम, ध्रुव, बापी, तापी, मोहित, राम, अभि, पार्थ, बनमाली रसिक, देवेंद्र, राजा, विदेशी, विनय, साहिल, जगन्नाथ, पंकज दिलीप धनंजय, सुनील, निपू एवं मुख्य अतिथि के रूप में एम. रामपुर। राज परिवार से माधव सिंहदेव, स्थानीय समिति सदस्य सिनू बेहरा, करलामुंडा बजरंग दल के ब्लॉक प्रमुख सुशांत मल्लिक, शानू राणा, आदि ने प्रमुख रूप से भाग लिया।