लॉकडाउन की लम्बी अवधी के बाद खुला माॅल ग्राहकों एवं कर्मचारियों में ख़ुशी का माहौल
बैश्विक महामारी कोविड-19 कि वजह से लगाये गए लॉकडाउन की एक लम्बी अवधी के बाद पहली अगस्त से खोला गया राउरकेला का "क्रोसरोड"माॅल |इस माॅल के खुलने से माॅल में संचालित दुकानो,सिनेमाघर,रेस्तरां, के संचालकों, कर्मचारियों, के अलावा ग्राहकों में भी ख़ुशी का माहौल देखा जा रहा है |
माॅल के मानव संसाधन अधिकारी सरोजनी बहादुर ने सारांश दैनिक को बताया कि आज पहले दिन ५०% दुकाने ही खुली है, कोविड को देखते हुए इन दुकानों में कर्मचारियों कि संख्या कम ही रखा गया है,इस माल में स्थित सिनेमा घर को भी खोलने की अनुमति मिली है पर फिल्मे न होने कि वजह से बुधवार के दिन से समय को ध्यान में रखते हुए फिल्में चलाई जाएगी|
माॅल के गृह ब्यवस्था अधिकारी सावित्री महाराणा ने बताया की माॅल को खोलने से पहले अच्छी तरह से सेनिटाइज किया गया है, माॅल की हर जगह को यहाँ तक की स्वचालित सीढियाँ,लिफ्ट, आदि जगहों को भी सेनिटाइज किया है |
सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि हमारी टीम कोविड निर्देशों व नियमों को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है जैसे की एक जगह ज्यादा भीड़ होने नही दिया जा रहा है ,बिना मास्क के माॅल में किसी का भी प्रवेश वर्जित किया जा रहा है | माॅल में प्रवेश देने से पहले हमारे कर्मचारी लोंगों का तापमात्रा की जाँच कर रहे है,सामान्य से ज्यादा तापमात्रा होने पर प्रवेश नही दिया जा रहा है, साथ ही सभी का हाथ सेनिटाइज कराया जा रहा है |





