पति पत्नी की हत्या से दहल उठा मोनको पंचायत
छोटे भाई ने भाई और भाभी की कर दी हत्या यह घटना राउरकेला के बिश्रा थाना अंतर्गत मानको पंचायत के चिरुबेड़ा गाँव में घटीत हुई है।गांव में घटित हुई एक साथ दो हत्याओं ने पूरे ग्राम पंचायत में सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है। प्राप्त सूचना के अनुसार छोटे भाई नमजन मुंडा ने अपने बड़े भाई एनेम मुंडा और भाभी शोभा मुंडा की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी, हालाँकि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। इस बीच, बिश्रा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जाँच कर रही है, लेकिन स्थानीय गाँव में चर्चा है कि यह पारिवारिक विवाद हो सकता है।





