दीवारों पर हिंदू देवी देवता के चित्र बनाने से नाराज हुए हिंदू संगठन

दीवारों पर हिंदू देवी देवता के चित्र बनाने से नाराज हुए हिंदू संगठन

राउरकेला में नगरनिगम और हिंदू संगठनो के बीच तनातनी इस कदर बढ़ गई कि आज बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता नगर निगम कार्यालय के सम्मुख विरोध प्रदर्शन करते दिखे। 

मामला है शहर के सुंदरीकरण के लिए शहर की दिवारो पर हिंदू देवी देवताओ को चित्रो में प्रदर्शित करने का। 

हिंदू संगठनो का आरोप है कि दीवारो पर हिंदू देवी देवताओ का चित्र बनाना उनके अपमान करने जैसा है इन चित्रो में लोग थूकते है तो कही कही इन चित्रो पर लोगो को लघु शंका करते भी देखा गया। 

बजरंगदल ने मोबाइल से ली गई एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें एक व्यक्ति राधे राधे लिखी जगह पर लघूशंका करते दिख रहा है तो कही थूका गया है। 

आज के विरोध प्रदर्शन में शहर के प्रसिद्ध हनुमान वाटिका के चारदिवारी में बाहर की ओर देवी देवताओ के चित्र उकेरने को लेकर हनुमान वाटिका कमिटी से जुडे़ सुभो पटनायक के खिलाफ भी नराजगी देखी गई, 

सुभो पटनायक और हिंदु संगठनो के कार्यकर्ताओ के बीच इस बिषय को लेकर पहले भी कई बार कहासुनी हुई है। 

अब देखना दिलचस्प होगा कि हिंदू संगठन के साथ सुभो पटनायक और नगर निगम की यह नोक झोक कबतक चलती है और हिंदू संगठनो द्वारा आज किए गए विरोध प्रदर्शन का क्या परिणाम निकलता है।