केन्द्रीय विद्यालय एन आई टी राउरकेला का प्रथम वार्षिकोत्सव संपन्न
केन्द्रीय विद्यालय एन आई टी राउरकेला का प्रथम वार्षिकोत्सव प्रथम फरवरी 2025 को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस उत्सव में एन आई टी राउरकेला के निदेशक डाॅ के उमामहेश्वर राव मुख्य अतिथि और प्रोफेसर सुरजित दास विशिष्ट अतिथि थे। कलर पार्टी के द्वारा मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया गया। आतिशबाज़ियाँ भी छोड़ी गई। एन आई टी राउरकेला के कुलसचिव प्रोफेसर रोहन धीमन , मैडम अनीता गर्ग, केन्द्रीय विद्यालय राउरकेला के प्राचार्य सुजीत राॅय , केन्द्रीय विद्यालय बंडामुंडा की प्राचार्या हेमलता नायक तथा एन आई टी के गणमान्य व्यक्ति अतिथि के रूप में मौजूद थे। बैज और पुष्पगुच्छ के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। सरस्वती वंदना में मुख्य अतिथि, केन्द्रीय विद्यालय एन आई टी राउरकेला की प्राचार्या पी नीरजा, तथा अन्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। बच्चों ने अतिथियों के स्वागत में एक सुन्दर गीत भी गाया। चतुर्थ कक्षा की छात्रा जी.कृतिका के द्वारा सुंदर गीता पाठ हुआ। जो सभी को भाया। प्राचार्या पी.नीरजा के द्वारा विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मैडम नीरजा ने वी एम सी के सभी सदस्य तथा सभी अथितियों को उनकी उपस्थिति और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। सभी विद्यार्थियों के द्वारा अलग-अलग नृत्य - अभिनय नृत्य, जंगल नृत्य, बिरसा मुंडा नृत्य, शिक्षात्मक नृत्य, कव्वाली, तेलुगु नृत्य, भांगड़ा, बीहु, राजस्थानी, कन्नड़, संबलपुरी इत्यादि नृत्य प्रस्तुत किए गए , जो काफी मनमोहक थे। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पाठ्य सहगामी क्रिया के प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस सत्र में पाठ्य सहगामी क्रिया में टैगोर सदन विजेता और शिवाजी सदन उपविजेता रहे।

अभिभावकों के द्वारा रैंप वाॅक माँ-बेटी/माँ-बेटा शानदार रहा। शिक्षकों का नृत्य प्रदर्शन काफी मजेदार रहा। सभी ने इसका आनंद लिया। बच्चे शिक्षकों का नृत्य देखकर काफ़ी उत्साहित हुए। मुख्य अतिथि के द्वारा प्रस्तुत भाषण से बच्चे तथा उपस्थित सभी काफी उत्साहित हुए । मैडम सत्यप्रिया पाणिग्राही ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए प्राचार्या पी.नीरजा मैडम, मोतीलाल सर, दीप्ति आभा लुगुन मैडम, आशुतोष मिश्रा सर, संदीप कुमार रथ सर, परिसीमा रथ मैडम, संबिद दास सर, तूली विश्वास मैडम, झासकेतन पधान सर , किरन प्रभा मैडम, नर्मदा साहु मैडम, रीना सिंग मैडम ने अपनी जिम्मेदारियाँ बख़ूबी निभाई।





