दिव्यांग बच्चों की सेवा को समर्पित मुस्कान पुनर्वास केंद्र में नवनिर्मित हाल का भव्य उद्घाटन
धर्मेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर)
अयोध्या।दिव्यांग मूक-बधिर बच्चों के समर्पित विद्यालय मुस्कान पुनर्वास केंद्र में एक नया अध्याय जुड़ गया, जब रो. दीपक रस्तोगी रोटरी क्लब ग्रेटर फैजाबाद द्वारा निर्मित बहुप्रतीक्षित नवीन हाल का उद्घाटन हुआ। समाज में दिव्यांगों की शिक्षा एवं सेवा को समर्पित इस प्रयास ने सभी को प्रेरणा दी।
उद्घाटन समारोह का शुभारंभ विधायक वेद गुप्ता ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती नर्मदा गुप्ता के साथ फीता काटकर किया। इस अवसर पर सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की पावन शुरुआत की गई।संस्था के प्रबंधक एवं जेजेबी सदस्य मजिस्ट्रेट राघवेंद्र अवस्थी ने विधायक जी को सम्मानस्वरूप पटका पहनाया, वहीं संस्था की निदेशक डॉ. रानी अवस्थी एवं क्लब अध्यक्ष ने भी उन्हें बुके देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर दीपक रस्तोगी ने बताया, शिक्षा सबसे पुनीत सेवा है। इसी उद्देश्य से बच्चों की पढ़ाई में सहूलियत हेतु यह हाल बनवाया गया है।डॉ. रानी अवस्थी ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए जानकारी दी कि वर्तमान में संस्था में लगभग 100 बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जिनमें 25 मूक-बधिर बच्चे छात्रावास में निवासरत हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 45 वर्षों में संस्था द्वारा लगभग 30,000 दिव्यांग बच्चों को शिक्षा, रोजगार एवं स्वरोजगार दिलाकर पुनर्वासित किया गया है।उन्होंने हाल निर्माण हेतु दीपक रस्तोगी एवं रोटरी क्लब का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें पटका और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। विधायक वेद गुप्ता ने अपने उद्बोधन में डॉ. रानी अवस्थी की सराहना करते हुए कहा, “वह वर्षों से नि:स्वार्थ भाव से समाज सेवा कर रही हैं। मैं इस हाल के लिए अपनी ओर से कुर्सी एवं मेज देने की घोषणा करता हूँ।विशिष्ट अतिथियों में उपस्थित रहे अमित अग्रवाल, रो. अरुण अग्रवाल, प्रवीण रस्तोगी, सपना रस्तोगी, नीता मित्तल, वंदना अग्रवाल, रितेश गोयल, संजीव सोनी, नितेश रस्तोगी, राहुल केसरवानी,
सुनील रस्तोगी, अनुज भज्जा, प्रतीक रस्तोगी, नीरज सिंघल, सतीश चौरसिया, नमन रस्तोगी, संजीव अग्रवाल, कुलवंत पांडे, अतुल सिंह, पार्थ अग्रवाल,संजय मित्तल, गोपाल रस्तोगी, संपादक शिवकुमार मिश्र, प्रधानाचार्य संगीता यादव,राजेंद्र श्रीवास्तव, मनोज सोनकर, अंकित सोनकर, अनीता सोनकर, कान्ति पांडे, अंशिका सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन रो. अमित अग्रवाल ने किया, वहीं समापन पर रो. अनुराग अग्रवाल व मंडल निदेशक अरुण अग्रवाल द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सपना रस्तोगी ने डॉ. रानी अवस्थी का जीवन परिचय प्रस्तुत करते हुए बताया कि वह 1980 से अब तक दिव्यांग सेवा में समर्पित हैं और 60 से अधिक राष्ट्रीय, राज्यस्तरीय व जिला सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं, जो जिले के लिए गौरव की बात है।





