बडगांव लैंप का साधारण सभा संपन्न

इस वर्ष किसानों को खाद ,बीज ,व अन्य सुबिधाये पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने पर हुआ विचार

बडगांव लैंप का साधारण सभा संपन्न
बडगांव लैंप का साधारण सभा संपन्न

गंगाधर ( संवाददाता ) :

वडगांव :ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत आने वाले बडगांव ब्लाक के बडगांव लैंप में प्रति वर्ष कि तरह इस वर्ष भी मार्च महीने में लैंप अधिकारीयों ने लैंप के सदस्यों के समक्ष वर्ष २०२१-२०२२ का योजना प्रस्तुत किया |

लैंप अधिकारीयों ने डंडाजमीरा के ग्रामीणों के बीच प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी मार्च महीने में आयोजित कि जाने वाली साधारण सभा में  किसानों को प्रदान की गई धनराशि के साथ-साथ भूमि के लिए उर्वरक, खेती के उपकरण और ऋण का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

इस सभा में इस वर्ष किसानो को हुई बीज और खाद कि समस्या का मामला भी उठाया गया जिसके ज़बाब में आने वाले खेती के मौसम में बीज ,खाद ,खेती उपकरण ,व अन्य संशाधन समय से पर्याप्त परिमाण में उपलब्ध कराने कि बात कही गई |

इस सभा में बडगांव लैंप के प्रबंध संचालक भोलानाथ पटेल ,प्रमोद देवता ,बडगांव को-ओपरेटिव बैंक के शाखा-प्रबंधक बिमल बोस,बडगांव ब्लाक के उपाध्यक्ष सारथी पांडे ,लैंप के सदस्य एवं बिभिन्न स्वयं सहायता समूह के महिलाओ ने भाग लिया था |