नव निर्मित मिशन शक्ति गृह का उद्घाटन
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
ओडिशा सरकार की महिला बाल विकास और मिशन शक्ति मंत्री बसंती हेम्ब्रम अपने एक दिवसीय तालचेर दौरे में हैं।इस अवसर पर उन्होंने तालचेर में नवनिर्मित मिशन शक्ति गृह का उद्घाटन किया। जिसके बाद तालचेर के, देवलबेड़ा, में एक बैठक में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री हमेशा इस बात के लिए उत्सुक रहते हैं कि मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाएं कैसे अधिक से अधिक आत्मनिर्भर बन सकती हैं, और विभिन्न योजनाओं का लक्ष्य है कि कैसे सभी मिशन शक्ति माताओं को तालचेर क्षेत्र आने वाले दिनों में तरक्की कर सकता है।। इस कार्यक्रम में तालचेर विधायक व मिशन शक्ति की कई महिलाएं ढेंकानाल सांसद सहित मौजूद रहीं। तालचेर के कार्यक्रम के बाद में उनका कनिहा में एक नए मिशन शक्ति हाउस का उद्घाटन करने और एक सार्वजनिक बैठक में भाग लेने का कार्यक्रम है।





