दिगग्राम में चला बुलडोजर सतरह विरोधी गिरफ्तार
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर थर्मल जगन्नाथपुर ग्रामपंचायत के तालचेर थर्मल ब्लॉक जगन्नाथपुर ग्राम पंचायत दीग ग्राम थर्मल प्लांट निर्माण किए जाने के लिए सन् 1992 में जो लोग विस्थापित हुए थे वे लंबे समय से अपनी जमीन पर रह रहे थे। एनटीपीसी/टीटीपीएस प्लांट के निर्माण के लिए जहां दिगग्राम के पास वर्तमान में ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है, वहीं जिला प्रशासन मुआवजे से कोई समझौता किए बिना प्रभावित लोगों को गिरफ्तार कर जबरन कार्य किया जा रहा है।
विस्थापितो को उचित क्षतिपुर्ति ना देकर उक्त भूमि पर बुलडोजर लगाकर दो घरो को चारदिवारी समेत तोड़ दिया गया और पेड़ भी काट लिए गए जिसका ग्रामीणो ने तिव्र विरोध किया है।
पुलिस ने विरोध कर रहे 7 महिला और 10 पुरूषो समेत कुल 17 लोगो को गिरफ्तार किया हैं।
लोगो की शिकायत है कि स्थानीय ग्रामीणो की समस्या को बिचार किए बिना गरीबो के घरो को तोडा़ जाना प्रशासन को शोभा नही देता।





