एक ही दिन एक ही बस्ती के दो युवाओ ने की आत्महत्या

एक ही दिन एक ही बस्ती के दो युवाओ ने की आत्महत्या

प्रह्लाद कुमार तांति (संवाददाता) 

युवाओ में बढती निराशा कहे या आत्मविश्वास में कमी या फिर ज्ञान का अभाव। कि गलत निर्णय ले रहे है युवा। यहाँ तक की अपनी जान लेने से भी नहीं चूक रहे है। बंडामुंडा़ और बिसरा थाना क्षेत्र में 2022-2023 वर्ष में युवाओ की आत्महत्या कर लेने जैसे दिल दहला देने वाले ऐसे कई मामले सामने आए है।

ऐसी ही एक घटना ने बुधवार को बंडामुंडा़ अंचल में घटी जिसने भी सुना सन्न रह गया। बुधवार के दिन कालेज से छुट्टी होने के बाद एक युवती ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली वही आईटीआई से छुट्टी होने के बाद एक युवक ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। इन दोनो आत्महत्याओ का कारण स्पष्ट नही हो पाया है। 
मिली जानकारी के अनुसार बंडामुंडा़ चूडी बस्ती की रहने वाली प्रिया टोप्पो ने कालेज से लौटने के बाद गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। वही कुछ देर बाद खबर मिली की उसी बस्ती के रहने वाला युवक राहुल देबेरिया जो आईटीआई का छात्र था,उसने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। इन दोनों युवाओ की आत्महत्या से चूडी बस्ती में मातम छा गया।