तिलकानगर स्वास्थ्य केंद्र को मिला प्रथम स्थान
राउरकेला नगर निगम अंचल के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को कायाकल्प अवार्ड दिया गया।
10 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पानपोष शहरांचल समुह स्वास्थ्य केंद्र को अवॉर्ड दिया गया
तिलकनगर शहरांचल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जिले में सबसे अच्छा
राउरकेला, 21 मार्च 2026: राउरकेला के लोगों के लिए अच्छी खबर है। राउरकेला के सभी शहरांचल स्वास्थ्य केंद्र जिसमें पानपोष का शहरांचल स्वास्थ्य केंद्र भी शामिल है, को प्रतिष्ठित कायाकल्प अवॉर्ड मिला है। जिसमें से तिलकनगर शहरांचल स्वास्थ्य केंद्र ने पूरे सुंदरगढ़ जिले में पहला स्थान हासिल किया है। जो निश्चित रूप से राउरकेला के लिए गर्व की बात है। भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने राउरकेला के सभी शहरांचल स्वास्थ्य केंद्र को स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने और संक्रमण को नियंत्रित करके मरीजों की अच्छी देखभाल सुनिश्चित करने के लिए यह अवॉर्ड दिया गया है।
यह बड़ा अवॉर्ड केंद्र सरकार के हेल्थ और परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से छह मानदंडों के आधार पर दिया जा रहा है:
स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ-सफाई बनाए रखना, कचरा प्रबंधन , संक्रमण नियंत्रण, सहायक चिकित्सा सेवा एवं जानकारी और जागरूकता अभियान के ज़रिए मरीज़ों और कर्मचारियों को साफ-सफाई बनाए रखने के लिए बढ़ावा देना।
इसके लिए राउरकेला की अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट और नगर निगम आयुक्त दीना दस्तगीर ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टरों, पैरामेडिकल कर्मचारियों एवं सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने मरीज़ों को जमीनी स्तर पर बेहतरीन सेवा देने और वैक्सीनेशन को और बढ़ाने का भी सुझाव दिया। उन्होंने यह भी कहा कि 'एक विकसित भारत बनाने के लिए स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को मजबूत करने पर जोर दे रही है, और इसी के हिसाब से राउरकेला नगरनिगम क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्र केंद्रों के आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।'





