नाबालिग को अगवा करनेवाले तीन गिरफ्तार
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर पुलिस ने 2020 से राजगांगपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग को अगवा कर लेने की शिकायत थाने में दर्ज की गई थी। तभी से पुलिस इस गिरोह को पकड़ने की फिराक में थी। वही तीन महिलाओं को लापता नाबालिग को छुड़ाने के साथ ही गिरफ्तार किया है।
अगुवा होने वाले नाबालिग के परिजनो ने पुलिस में शिकायत की थी कि 2020 से एक नाबालिग लापता है। और तब से राजगांगपुर पुलिस नाबालिग को छुड़ाने की कोशिश कर रही है
राजस्थान से एक नाबालिग को छुड़ाकर पुलिस ने तीन महिला तस्करों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कहा कि तीन में से एक राजगांगपुर इलाके का और दो बीरमित्रपुर इलाके के रहने वाले थे तीनों महिलाएं सुंदरगढ़ जिले के गरीब इलाकों से ताल्लुक रखते हैं।
नबालिगो को बाहर बेचने वाले गिरोह विभिन्न प्रलोभन दिखाकर नबालिगो को राज्य से बाहर बेचकर बहुत पैसा कमा रहे है। पुलिस के मुताबिक तीनों दिल्ली में रह रही थी,जानकारी मिलने के बाद पुलिस तीनों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था।
राजगांगपुर पुलिस ने एक पत्रकार सम्मेलनी बुलाकर सभी पत्रकारो को इसकी जानकारी दी है। सुंदरगढ़ जैसे -जिलों में दलाल विदेशीयो के हाथों यहाँ की आदिवासी महिलाओं और लड़कियों को इनकी गरीबी का फायदा उठाकर तरह तरह के प्रलोभन दिखाकर विदेशियों को बेचते रहे हैं, इसलिए राजगांगपुर पुलिस यह पता लगाएगी कि रैकेट में और कौन शामिल है या कितनी अन्य युवतियों को और कहां बेचा गया है।
संवाददाता रामप्रवेश चौधरी ओडिशा मो न 7008439627





