डॉ .कुजूर ने विक्रेताओं को टीकाकरण के लिए आगे आने को कहा

डॉ.कुजूर ने पत्रकारों से कहा कि उनके सन्देश को जनता तक पहुँचाने में मदद करे

डॉ .कुजूर ने विक्रेताओं को टीकाकरण के लिए आगे आने को कहा
डॉ .कुजूर ने विक्रेताओं को टीकाकरण के लिए आगे आने को कहा

राजन शर्मा ( ब्यूरोचीफ सुंदरगढ़ ) 

कोविड-19  के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जनता को इसके संक्रमण से बचाने के लिए कमर कस ली है | इसी क्रम में कोविड-19 का टीकाकरण किया जा रहा है, स्वास्थ्य बिभाग  यह कोशिश कर रही है कि सबसे पहले उन लोंगों का टिका करण किया जाये जो सीधे जनता के संपर्क में आते है | इसी क्रम में सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया था |

 स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोशिश की जा रही है कि जो लोग आम जनता के संपर्क में आते हैं उनका टीकाकरण पहले किया जाए इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज सुंदरगढ़ जिला के बंडामुंडा स्थित रेलवे अस्पताल प्रभारी एस कुजूर ने पत्रकारों से आग्रह किया कि वह भी इनके संदेश को जनता तक पहुंचाने में मदद करें | डॉक्टर कुजूर ने कहा कि जो लोग जनता को सेवाएं देने के काम करते हैं जैसे सब्जी विक्रेता, मांस, मच्छी विक्रेता व अन्य दुकानदार उन्हें पहले टीकाकरण के लिए आगे आने को कहें ,और बंडामुंडा स्थित रेलवे अस्पताल में किये जा रहे  कोविड-19 का मुफ्त टीका करण का लाभ ले |