ट्रक की ठोकर से मोटरसाईकिल सवार की मौत
अनुराग आचार्य : व्यौरोचीफ
तालचेर में बांकोधरा चौक के पास एक ट्रक दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक तालचेर के सामल बिक्सर इलाके का रहने वाला हेमंत अमंत था। जानकारी के अनुसार, पेय पदार्थ विक्रेता हेमंत थर्मल हाट में कारोबार करने के बाद अपने गांव सामल बिक्सर लौट रहा था, तभी बांकधरा चौक पर एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को बचाया और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, सड़क की खराब हालत और सैकड़ों कोयला ट्रकों की आवाजाही होने की वजह से ऐसे हादसों और जान-माल के नुकसान को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी। तालचेर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की आगे की जांच कर रही है।





