छात्रों के बीच सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा कार्यशाला का आयोजन
सुशांत मल्लिक (संवाददाता)
स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में छात्रों के लिए सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
भवानीपटना के स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल द्वारा सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षक कार्यशाला आयोजित की गई है। विद्यालय के अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ. शिवराम नायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कहा कि सभी जीवन अनमोल हैं, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाकर प्रशासन द्वारा बनाए गए यातायात के सभी नियमों का पालन करने पर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता हैं। स्कूल के अध्यक्ष ब्रह्मानंद सामल और वरिष्ठ पार्षद सुत्तम कुमार नाइक ने सम्मानित अतिथि के रूप में भाग लेकर छात्रों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में नरेश सुनानी, बसंत नाइक, साधना प्रधान, बुल्लभ दास, विष्णुप्रिया सामंतरा, मनीषा सिन्हा, तपन नाइक, चंद्रप्रभा मिश्रा उपस्थित थे और समर्थन किया, जबकि शिक्षिका गीतांजलि साहू ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। कार्यशाला का संचालन शिक्षिका मिकुमिक्स नियाल ने किया।





