जल्द बनेगा ब्राह्मणी नदी पर दूसरा पुल

जल्द बनेगा ब्राह्मणी नदी पर दूसरा पुल

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

अशोक गिरी ने किया दूसरे ब्राह्मणी पुल का दौरा
 तालचेर में लंबे समय से प्रतीक्षित ब्राह्मणी पुल का सपना साकार हो रहा है।  तालचेर में दूसरे ब्राह्मणी पुल के निर्माण को लेकर सरकारी स्तर पर सभी काम पूरा होने के करीब है।
 तालचेर कस्बे के अर्जुनकाटा तालाब चौक के पास ब्राह्मणी नदी पर दूसरा पुल बनने जा रहा है।  

ब्राह्मणी पुल के निर्माण से तालचेर के लोगों को प्रदूषण से काफी हद तक छुटकारा मिलने की उम्मीद है।  तालचेर शहर से प्रतिदिन 5,000 से अधिक ट्रक कोयला लदी ट्रको का आवागमन होता है।  नतीजतन सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।  परजंग अंतर्गत पिटिरी चौक से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंतव्य तक पहुंचने के लिए ट्रक नए पुल हो कर गुजरेंगे।  इससे सड़क हादसों और प्रदूषण से बचा जा सकता है।  दूसरे पुल के बनने से कामाक्षनगर, भुवनेश्वर, सुकिंडा और जाजपुर की दूरी कम हो जाएगी।  वहीं तलचर और परजांग को एक क्षेत्र माना जाएगा।  हालांकि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ढेंकनाल के सहायक मुख्य अभियंता अशोक गिरी समेत एक टीम ने निरीक्षण किया।  उन्होंने प्रस्तावित स्टेडियम का भी दौरा किया।