सुंदरगढ़ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वॉटरशेड प्रसंन्ना कुमार पात्रा पर विजलेंस कार्यवाही

सुंदरगढ़ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वॉटरशेड प्रसंन्ना कुमार पात्रा पर विजलेंस कार्यवाही

ओडिशा विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: सुंदरगढ़ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, वॉटरशेड प्रसंन्ना कुमार पात्रा के 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

आय से अधिक संपत्ति (Disproportionate Assets - DA) के मामले में ओडिशा विजिलेंस ने आज (09.10.2026) सुंदरगढ़ के उप निदेशक, मृदा संरक्षण सह प्रोजेक्ट डायरेक्टर (Watershed), प्रसंन्ना कुमार पात्रा के खिलाफ एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है.

माननीय विशेष न्यायाधीश, विजिलेंस, सुंदरगढ़ द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है. विजिलेंस की इस टीम में 1 अतिरिक्त एसपी, 4 डीएसपी, 13 इंस्पेक्टर, 5 एएसआई और अन्य सहायक कर्मचारी शामिल हैं, जो भुवनेश्वर, सुंदरगढ़ और कटक में उनके कुल 8 ठिकानों पर तलाशी ले रहे हैं.

छापेमारी वाले 8 प्रमुख ठिकाने:

भुवनेश्वर (नयापल्ली):अटअ 'श्रावणी रेजिडेंसी' के दूसरे फ्लोर पर स्थित फ्लैट नंबर 8.
भुवनेश्वर (मंचनाथ विला, फेज-2): प्लॉट नंबर 609/2012 पर स्थित श्री पात्रा का आवासीय दो मंजिला मकान (M-105).
भुवनेश्वर (मंचनाथ विला, फेज-2): प्लॉट नंबर 604/2011 पर स्थित उनका एक और आवासीय दो मंजिला मकान (M-110).
खुर्दा (बालियानता तहसील): पैतृक जमीन के दायरे में फेज-2 (M-115) मंचनाथ विला में स्थित आवासीय दो मंजिला मकान.
भुवनेश्वर, बालियानता: श्री पात्रा का एक अन्य आवासीय दो मंजिला मकान.
सुंदरगढ़: उप निदेशक, मृदा संरक्षण सह प्रोजेक्ट डायरेक्टर, वॉटरशेड का आधिकारिक कार्यालय कक्ष.
सुंदरगढ़ टाउन: कार्यालय के ठीक सामने स्थित श्री पात्रा का सरकारी क्वार्टर.
कटक (बांकी): गांव चर्चािका, थाना-बांकी में स्थित उनके ससुराल का घर.

फिलहाल तलाशी अभियान जारी है और इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है.