झामुमो संस्कृति रक्षा के मुद्दे पर लडेगी चुनाव

झामुमो संस्कृति रक्षा के मुद्दे पर लडेगी चुनाव

राउरकेला के नयाडेरा कटिन टोला मे  जिलापरिषद उम्मीदवार भीमचरण मुर्मू के लिए एक अस्थायी चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
     इस कार्यालत का उद्घाटन झामुमो के केंद्रीय सदस्य अमित शर्मा द्वारा किया गया। दामुमो के जिलापरिषद उम्मीदवार भीमचरण मुर्मू को बिजयी करने के लिए युवा नेता साजित टोप्पो ने चुनावी रणनीति के तहत चुनावी मुद्दो पर जोर देते हुए कहा कि बर्तमान कि बीजद सरकार  मूलनिवासीयों कि बात अनसुना कर ब्रिटीश सरकार जैसा राज करना चाह रही है, जिसे झामुमो कभी बर्दाश्त नहीं करेगा एवं झामुमो जिलापरिषद प्रत्याशियों को जिताने के लिए मास्टर प्लान तैयार हो गया है।

साजित टोप्पो ने कहा कि जिले मे बाहरी प्रवाशी आकर रह रहे है उनसे हमलोगो को कोई तकलीफ नहीं है, लेकिन राजनीती कि कमान यहा के मूलनिबासियों के हाथ मे रहेगा तभी जाकर हमलोगो की जल जंगल जमीन एवं संस्कृति कि रक्षा हो पायेगी, इसलिए झामुमो प्रत्याशी भीमचरण मुर्मू को जिताने के लिए प्रचार अभियान तेज करने के साथ "अबुआ दिशूम अबुआ राज ", एवं "एक तीर एक कमान - सारे आदिवासी एक सामान "का नारा देकर चुनावी मैदान मे उतरने का अह्ववान किये.
    इस झामुमो कार्यालय का उद्घाटनी कार्यक्रम मे केंद्रीय सदस्य श्री अमित शर्मा, रत्नाकर मरांडी, सत्य माझी, पिंकी माझी, जबामनी मुर्मू, भीम मुर्मू, युवा नेता साजित टोप्पो, कान्हू मण्डल, दीपक गुप्ता, ऋतू राज एवं अन्य कार्यालय प्रमुख रूप से उपस्थित थे