बैंक बना परिवार के जीविका का आधार

महिला स्वयं सहायक गोष्ठी के मृत सदस्य के परिवार को मिला 5 लाख का चेक

बैंक बना परिवार के जीविका का आधार

राम प्रवेश चौधरी ( संवाददाता )

राजगांगपुर : बैंक का बीमा बना महिला स्वयं सहायक समूह के मृत सदस्य का जीवन -आधार मृत्यु उपरांत मिला 5 लाख का चेक |

ओडिशा में सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में स्थित सुंदरगढ़ को-ऑपरेटिव बैंक के शाखा में महिला स्वयं सेवक संघ का सामूहिक खाता खुला है , संघ के सभी सदस्यों का बैंक द्वारा  ₹104 में वार्षिक बीमा की गई है | सामूहिक खाता धारकों में से एक सदस्य झरिया बरला की  मृत्यु एक दुर्घटना में हो गई थी | आज बैंक प्रबंधक ने मृत महिला  के उत्तराधिकारी प्रमोद बरला को बैंक में बुलाकर सभी स्वयं सेवक महिलाओं के समक्ष 5 लाख का चेक प्रदान किया |

 आपको बता दें कि सुंदरगढ़ कॉपरेटिव बैंक के बैंक प्रबंधक प्रदुमन कुमार मिश्रा द्वारा मृतक के परिजनों को चेक प्रदान करते हुए  बैंक में उपस्थित सभी लोगों के समक्ष कहा कि खाता धारक अपने बैंक खता के साथ बीमा अवश्य कराएं , इससे आपको ही लाभ मिलेगा ,बीमा के तहत दुर्घटना होने पर 5 लाख की  सहायता आपके परिजनों को मिलेगा एवं अर्ध दुर्घटना पर दो लाख 50 हजार रुपये किये गए बीमा के आधार पर दी जाएगी।