भागने की फिराक में घर से टकराई बोलेरो

भागने की फिराक में घर से टकराई बोलेरो

सुंदरगढ़ जिला में नुआगांव प्रखंड़ के बारीलेपटा पंचायत क्षेत्र में आनेवाले रेलापोष ग्राम स्थित रतिया ओराम का घर एक बोलेरो पिकअप वैन की ठोकर से क्षतिग्रस्त हो गया है,ठोकर इतनी जोरदार थी कि दिवार का मलवा कमरे के अंत तक पसर गया है। 

घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार एक बोलेरो पिकअप वैन क्रमांक "ओडी 14 भी 8958" तिव्र गति से बिसरा की ओर से बारीलेपटा की ओर आ रही थी,इस वाहन में कीमती लकड़ी लदा होने के कारण इसे वनविभाग कर्मचारियों द्वारा पीछा किया जा रहा था जिससे बचने के लिए वाहन को तिव्र गति से भगाया जा रहा था कि रेलापोष गांव से गुजरने के क्रम में सड़क मुडी हुई है,सड़क पर बने पहियों के निशान से ऐसा प्रतीत होता है कि मोड़ होने के कारण चालक द्वारा वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश में ब्रेक लगाई गई जिससे वाहन घसीटते हुए सड़क से नीचे चली गई और सड़क किनारे एक कच्चे मकान की दीवार से टकरा गई, यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार का मलवा पूरे कमरे में बिखर गया। कमरे के दूसरे छोर में सो रहे घर के लोग बाल बाल बच गए पर उसी दीवार के कोने में रसोई किया जाता था जो चूल्हे सहित रसोई का सामान दीवार के मलवे में दब गया।

इस दुर्घटना के बाद चालक फरार है।