चैतन देवियों की भव्य झांकी का आयोजन
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजगांगपुर के द्वारा चैतन्य देवियों की दो दिवसीय भव्य झांकी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गायत्री परिवार के सदस्य भ्राता सत्यानंद राय ,अभीशेक पाहाडी ,ऊषा शर्मा ,दुर्गा प्रसाद साहू और समाज सेवी भ्राता कमल अग्रवाल ,मारवाड़ी महिला समिति अध्यक्ष बहन अनीता अग्रवाल ,ब्रह्माकुमारी सदस्यों के द्वारा एवं ब्रह्माकुमारी वीणा बहन, ब्रह्माकुमारी भुनेश्वरी बहन, ब्रह्माकुमारी विप्लवी बहन, गुरूमुख सिंग, सुशील भाई, ,सोरथो भाई आदि के द्वारा विधिपूर्वक आरती पूजा के साथ किया गया और सभी को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत गर्मजोशी से किया गया ।
इस झांकी को देखने के लिए भक्तों की बडी भीड़ उमड पडी, अंत मे हर्सोल्लास के साथ गरबा डांस आदि करके कार्यक्रम का समापन किया गया ।





