जिलापाल ने किया राजगांगपुर कोरोना देखभाल केन्द्रों का दौरा

जिलापाल ने किया राजगांगपुर कोरोना देखभाल केन्द्रों का दौरा

रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )

राजगांगपुर : ओडिशा में सुंदरगढ़जिला के जिलापाल निखिल पवन कल्याण ने शनिवार की सुबह स्थानीय बगीचापाडा स्थित आर्दश विद्यालय के अस्थायी कोविड देखभाल केंद्र का दौरा कर केंद्र में मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। मौके पर स्थानीय खंड विकास अधिकारी पीयूष लोंहार, नगरपालिक के ईओ बिनोद चंद्र पंडा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

जिलापाल ने इस केंद्र कि असुविधा व समस्या की जानकारी लेते हुए केन्द्र संचालन से जुड़े लोंगों को जरुरी दिशा-निर्देश भी दिए |  और  कोविड मरीजों के इलाज को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि आर्दश विद्यालय में ६५बिस्तरों का एक कोविड केयर सेंटर तैयार किया गया है और वर्तमान समय में जिले में प्रर्याप्त संख्या में कोविड अस्पताल है तथा इन सभी अस्पतालों देखभाल केन्द्रों में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश जारी है।

कोविड देखभाल केन्द्र में संक्रमित पाये जाने वाले मरीजों को रखा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने बताया कि जिनके घरों में संधरोध में  रहने की सुविधा नहीं है उन्हें भी यहां पर रखने की सुविधा की गई है।,साथ ही साथ यहां रहने वाले मरीजों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।अति आवश्यक होने पर उन्हें कोविड अस्पताल भेजने की व्यवस्था भी की गई है।

मिडिया कर्मियों के पुछे जाने पर उन्होंने कहा कि  १५ दिन पहले पाॅजिटिव पाये जाने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई थी लेकिन अभी  दिन प्रतिदिन कम हो रही है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में  जैसे लाइंग,लांजीबेरना में कोरोना पाॅजिटिव पाये जाने की सूचना मिली है और इन इलाकों में जागरूकता की कमी से कोविड मरीजो की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

 उन्होंने आगे बताया कि लगभग सैकड़ों सरपंचों के साथ बातचीत हुई है और सभी ने अपनी समस्यायों के बारे में जानकारी दी है।जिससे मालूम हुआ कि दस पंचायतो में इस का प्रभाव विशेष रूप से होने से सभी का कोविड टेस्ट करवाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

कोरोना को हराने कि दृष्टी से जिलापाल जनता से अनुरोध करते हुए कहा कि कोरोना की जाँच करवाएं ताकि समय रहते कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में कामयाबी हासिल हो और लोगों को इस संक्रमण से बचाया जा सके। इस कड़ी में उन्होंने बताया कि विरमित्रपुर,राजगांगपुर,बण‌ई व हिमगिरी के प्रति विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

टीकाकरण के बारे में उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही नगरपालिक एवं ग्रामीण क्षेत्रों में १८ से ४४ वर्ष के युवाओ को टीका देनी की सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। वहीं दूसरी डोज वालों के लिए भी अति शीघ्र टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
जिलापाल ने लोंगों को कोरोना के विषय में जागरूक करने के लिए मिडिया के माध्यम से अपील करते हुए कहा कि कोरोना कि जाँच करवाएं। भयभीत ना हो, नियमों का अनुपालन करें ताकि हम सभी कोरोना महामारी से छुटकारा पा सकें।