जर्जर हो चुके सड़क के नविनीकरण की होने लगी मांग

जर्जर हो चुके सड़क के नविनीकरण की होने लगी मांग

सड़क की समस्या से जयहिंद क्लब ने मुख्य अभियंता को ई-मेल के माध्यम से कराया अवगत की शिघ्र समाधान करने की मांग। जयहिंद क्लब ने मुख्य अभियंता को ईमेल के माध्यम से सड़क की कई तस्वीरे भी भेजी। 
बिसरा से राउरकेला तक की सड़क मार्ग,कुल 15 किलोमीटर तक की सड़क में प्रत्येक 200 से 300 मीटर के बीच जगह जगह छोटे बडे़ गड्ढे़ देखे जा सकते है, तो कही कही सड़क की गिट्टी ऊपर नजर आ रही है। सड़क की हालत ऐसी की इसे नये सिरे से बनाने की जरूरत महसूस होने लगी। 


सड़क में पड़ चुके दरार व गड्ढे़ अक्सर वाहन दुर्घटना का कारण बनते है। इन गड्ढो़ की वजह से वाहनो को समय से पहले ही मरम्मत करानी पड़ रही है। सवारी गाड़ियाँ समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच पाती। 
बरसात होने पर सड़क के गड्ढो में पानी भर जाता है जिससे वाहन चालक अज्ञानता वश इन गड्ढो का  शिकार हो जाते है। 
समय समय पर आम जनता, स्वयंसेवी संगठन,राजनैतिक पार्टीयाँ इस सड़क की समस्या को उठाने रहे है। मीडिया में भी कई बार यह समस्या प्रकाशित हुई है। पर संबंधित प्रशासन की कान में जूँ तक ना रेंगी।