समय पर स्वच्छ जल ना मिला तो धरना प्रदर्शन की चेतावनी

समय पर स्वच्छ जल ना मिला तो धरना प्रदर्शन की चेतावनी

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला के राजगंगपुर शहर में रानीबंध स्थित लोक यांत्रिकी विभाग द्वारा स्वच्छ जलापूर्ति एवं इससे संबंधित अनेक असुविधाओं को लेकर  आज कांग्रेसियों ने विरोध जताते हुए विभागीय अअधिकारी को फूल माला पहनाकर सम्मान के साथ अपनी शिकायत जिसमें 5 सूत्रीय मांग का उल्लेख किया गया है,उप विभागीय अधिकारी  को सौंपा, और चेतावनी दी कि मांग पुरा ना होने पर कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन की जाएगी।

यह विरोध सरकार द्वारा जनता के लिए स्वच्छ जल योजना के कार्यान्वय ना होने के कारण किया जा रहा है। 
सरकार नल जल योजना के तहत घर-घर स्वच्छ जल पहुंचने का  संकल्प किया है, लेकिन विभाग में कुछ दबंग ठेकेदारों ने नल जल योजना के तहत पानी का पाईप बिछाने एवं पानी टंकी बनाने का काम ले रखा है जो विगत कई वर्षों से राजगांगपुर शहर में काम कर रहे है लेकिन एक भी काम तय समय बीत जाने के बाद भी अभी तक  पूरा नही हुआ है। जगह जगह पाइप लाइन के काम में पाइपों में लीकेज होना एवं शहर के गलीयो में रास्ते को खोद कर पाइप  लगाने के लिए महीनों तक  रास्ते को अवरोध करना,खुदाई से निकली मिट्टी को यथा स्थान छोड़ देना एवं जहां पानी की आपूर्ति आरम्भ हुई है,वहाँ गंदे पानी का आना,इत्यादी विभिन्न तरह की समस्याओं को लेकर आज कांग्रेसियों ने  नारा लगाते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कार्यालय पहुंचकर  विभाग के उप विभागीय अधिकारी को फूल माला के साथ एक ज्ञापन सौंपा।इस पर अधिकारी ने कहा की काम और एक महीना  में पूरा हो जयेगा  हम और एक महीना का समय मंगते है। 

अब देखना यह होगा कि ठीक समय पर सभी 20 वार्डो में नल जल योजना के तहत लोगों के घरों तक स्वच्छ जल पहुंचता है या नहीं। या यूं ही गंदा पानी और लोगों की शिकायत का शिलशिला जारी रहेगा।