पामरा ग्राम में दवा दुकान शील
गंगाधर शा (संवाददाता)
बड़गांव :
सुंदरगढ़ के बड़गांव ब्लाक अंतर्गत पामरा गांव में नारद कुमार विश्वास का औषधालय को स्थानीय लोगों की शिकायत पर बड़गांव तहसीलदार सरोज कुमार प्रुषेठ ,अतिरिक्त तहसीलदार विनय कुल्लू ,व अनिल कुमार नायक के साथ अन्य पुलिस कर्मीयों की उपस्थिति में शील कर दिया गया।
हमारे संवाददाता गंगाधर से मिली जानकारी के अनुसार इस औषधालय का अनुज्ञापत्र (लाइसेंस)२०१९ तक था। इसके बाद अनुज्ञापत्र का नवीनी करण नहीं कराया गया है,जिसकी वजह से इस औषधालय को शील किया गया।





