कुत्रा प्रखंड़ मे सौ किसानो को दिया गया मक्के का बीज
गंगाधर शा (संवाददाता)
बडगांव : बर्षा ऋतू का आगमन हो चुका है किसान अपने खेतो को ठीक करने में लग गए है।खेतो में जुताई का कार्य आरभ्भ हो चुका है,कुछ दिन बाद इन खेतो में रोपाई और बुआई का काम शुरू हो जाएगा।
किसानो को उत्तम बीज उपलब्ध कराने के लिए सुन्दरगढ़ जिला के किसानो के लिए सहायता का हाथ बढा़या है "समन्वय आदिवासी उन्नयन संस्था"ने।
ये संस्था बरसात के आगमन को देखते हुए कुतरा प्रखंड़ के पंचरा ग्रामपंचायत के कुसुम डेगी ग्राम के 50 और राईडीही ग्राम के 50 किसानो को मिशन जीविका प्रकल्प के माध्यम से उन्नत किस्म के मक्का बीज,जैविक सार,इत्यादि वितरण करने के साथ वैश्विक महामारी कोरोना से रक्षा के लिए मास्क,सेनिटाइजर,और साबून आदि का भी वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक डा.राजन एक्का,कृषी अधिकारी भोजराज प्रुषेट, आई.टी.डी.ए. जीवन जीविका विशेषज्ञ चक्रधर प्रुषेट ने हिताधिकारीयो को जानकारी देते हुए कहा कि एक एकड़ मे दो किलोग्राम विहन,जैविक सार दो क्विंटल,नीम पिडिया चार क्विंटल,के हिसाब से दो गांवो के 100 हिताधिकारीयो को सामाग्री वितरण किया गया था। उन्होने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर किटनाशक भी दिया जाएगा।





