अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर के बंअरपाल से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजपथ में बहरचौक से चाईपाल तक राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे भूमी काअतिक्रमण होने की शिकायत बारंबार मिल रही थी । भूमी अतिक्रमण होने के कारण वाहनों को चलने में असुविधा हो रही है।
इन सभी समस्याओं को देखते हुए तालचेर उपजिलापाल विश्वरंजन रथ के निर्देशानुसार पुलिस और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरु कर दी गई है।
अतिक्रमण पर कार्यवाही होने से अतिक्रमणकारीयो के बीच दहसत देखा जा रहा है। वही बुद्धिजीवियों ने इसे प्रशासन के द्वारा उठाया गया एक सराहनीय कदम बताया है।





