जबरन धर्मांतरण कराने वालो पर मुकदमा दर्ज

जबरन धर्मांतरण कराने वालो पर मुकदमा दर्ज

लखन लोहार (संवाददाता) 

सुंदरगढ़ जिला के बंडा़मुंडा़ बोगदा बस्ती में धर्म परिवर्तन करने के लिए जबरन दबाब बनाने के मामले में महावीर मुखी, संतोष मुखी, कोटो मुखी, सुरसेन मिंज, सुभाष डूंगरी, कृष्णा बाघेल,आदि कुल छः लोगो पर बंडामुंडा़ थाने में धर्म की स्वतंत्रता (ओडिशा) अधिनियम की धारा 295-ए,294,153-ए,508,506, के तहत मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।उल्लेखित लोगों पर बोगदा बस्ती के एक परिवार को उसके घर में जबरन घुसकर धर्म परिवर्तन करने के लिएए उनपर दबाब बनाने का आरोप है।

hip

इस घटना के कुछ दिनों पहले भी बंडामुंडा़ साप्ताहिक हाट में कुछ लोगों द्वारा ईसाई धर्म संबंधी पर्चे बांटते हुए देखा गया था।स्थानीय बजरंग दल के सदस्यों ने इसका  विरोध किया था।