छठ ब्रतियो की सेवा के लिए आगे आ रहे हैं सामाजिक एवं राजनैतिक संगठन

छठ ब्रतियो की सेवा के लिए आगे आ रहे हैं सामाजिक एवं राजनैतिक संगठन

छठ पर्व को देखते हुए छठ घाटो की साफ सफाई करने के साथ साथ छठ ब्रतियो का भी ध्यान रखा जा रहा है। कई सामाजिक संगठनों के साथ साथ राजनीति से जुड़े लोग भी छठ ब्रतियो को पूजा के सामान जैसे सूप, फल, कपड़े आदि प्रदान कर रहे है।

बिहार सांस्कृतिक परिषद, ओरिजिनल पावर क्लब, बिहार सेवा संघ, एवं राजनीति से जुड़े निहार राय ने भी छठ ब्रतियो को सूप व अन्य सामग्री भेट की है।