ओडीएमएम का पंजीकरण संपन्न कल भुवनेश्वर में महत्वपूर्ण बैठक
प्रेस विज्ञप्ति : ओड़िशा डिजिटल मीडिया महासंघ
ओडिशा राज्य में वेव मीडिया में कार्यरत पत्रकारो को एक मंच में लाने का सपना संजोए डिजिटल मीडिया महासंघ की नींव रखी गई थी।
चार साल के लंबें प्रयास के परिणाम स्वरूप आखिरकार डिजिटल मीडिया महासंघ का पंजीकरण एक ट्रस्ट के रूप में 10/05/2023 को संपन्न हुआ। मनोज सतपति को मिलाकर इस ट्रस्ट के कुल छः ट्रस्टी है। सभी ट्रस्टी पत्रकार है।
ओडिशा डिजिटल मीडिया महासंघ के पदाधिकारीयो की घोषणा 16/05/2023 दिन मंगलवार को भुवनेश्वर में की जाएगी। इस बैठक में प्रमुख रूप से ट्रस्टी, सलाहकार, वरिष्ठ पत्रकार,वेव चैनल के मालिक, मार्ग दर्शक एवं संगठन के लिए अपना अहम योगदान देने वाले लोग शामिल होंगे। आपको बतादें कि अबतक 250 से ज्यादा वेवचैनल के मालिक अपने आंचलिक पत्रकारो के साथ इस संगठन से जुड़ चुके है। इस बैठक में पदाधिकारीयो की घोषणा करने के साथ संगठन के भविष्य को देखते हुए कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओ पर विचार विमर्श किया जाएगा। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। पूर्व में एक अस्थाई कमिटी का गठन किया गया था जिसे 10-02-2023 को भंग कर दिया गया है।
इसकी जानकारी साझा करते हुए मनोज सतपति ने कहा कि कुछ असामाजिक और कथाकथित पत्रकार डिजिटल मीडिया महासंघ के नामपर चंदा उगाही का कार्य कर रहे है जो एक असामाजिक कार्य है। उन्होने आगे कहा कि डिजिटल मीडिया महासंघ अपने संघ के लिए किसी से भी अनावश्यक रूप से पैसे की मांग नही करता,पंजीकरण की कुल राशी ट्रस्टी द्वारा अदा की गई है ।
यदि कोई व्यक्ति ओडिशा डिजिटल मीडिया महासंघ के नाम से पैसे की मांग करता है तो फौरन इन नंबरो में संपर्क कर शिकायत करे -(+91 78550 14898/9337396034/+91 78550 14898/+91 78550 14898/+91 78550 14898)
आपकी शिकायत पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।





