मनोहरपुर में अत्याधुनिक हेयरकटिंग सैलून का उद्घाटन
दक्षिण सिंहभूम जिला में स्थित मनोहर प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले उन्धन (राँची रोड़) में प्रखंड़ के जानेमाने हजाम गोवर्धन ठाकुर का अत्याधुनिक हेयर कटिंग सैलून के उद्घाटन समारोह में प्रखंड़ के विभिन्न अंचलों के खास और आम लोगो की उपस्थिति देखी गई।
गोवर्धन ठाकुर एक हजाम होने के साथ समाजसेवी भी है और जिले में एक चीरपरिचित व्यक्तित्व वाली छवि रखते है। एक वहज यह भी है कि उनके सेलून के उद्घाटन समारोह में प्रखंड़ के आम से लेकर खास लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर इनसे सेवा लेनेवाले ग्राहक भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। ग्राहकों ने बताया कि एक लम्बे समय से श्री ठाकुर इमानदारी से वाजिब शुल्क पर लैगों को अपनी सेवाएं देते आए है और यह इनका खानदानी पेसा है, जिसे वर्तमान में गोवर्धन ठाकुर बहुत खूबसूरती से करते है, इनके पास आनेवाले ग्राहक इनकी सेवासे सदा संतुष्ट होकर ही यहाँ से जाते है।

यही वजह है कि इनके पास ग्राहकों की तादाद दिन व दिन बढ़ती जा रही है, और आज इनकी मेहनत रंग लाई, कलतक श्री ठाकुर एक तिरपाल डालकर खुले में हजामत किया करते थे, आज इनकी मेहनत और इमानदारी रंग लाई और इन्होने ग्राहकों और समय की मांग को देखते हुए आज एक अत्याधुनिक सेलून का उद्घाटन किया।

मुख्य अतिथि सामज सेवी राजधान महतो डिग्री कॉलेज प्रिंसिपल निवारण महतो और अगस्तीन महाविद्यालय के नेहरू महतो ने संयुक्त रूप से फिता काट कर विधि वक्त उद्घाटन किया गया।
इस उद्घाटन समारोह के अवसर पर सम्मानित अतिथियों में अशीष महतो, तिला तिर्की, मनोज महतो, संजय तिग्गा, सोमा लुगुन, लक्ष्मी नाथ महतो ललित महतो ज्ञानी महतो, सोमरा मिंज, सलेन मिंज अमित महतो विशेष रूप उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के इस दौर में जब युवा अक्सर नौकरी को लेकर सरकार को घेरते नजर आते है, वही गोवर्धन ठाकुर उच्चशिक्षा प्राप्त करने के वावजूद अपनी खानदानी काम को कायम रखने के साथ साथ वक्त के साथ कदम मिलाते हुए इस अत्याधुनिक सैलून को स्थापित करना और नौकरी की आपाधापी से अलग अपनी रोजगार के लिए खानदानी काम को चुनना और उसे आगे बढाना वाकई में काबिले तारीफ़ है। इनसे आज के युवाओं को सिख लेनी चाहिए। सम्मानित अतिथियों ने भी गोवर्धन ठाकुर की इमानदारी ,उनके काम और ग्राहकों के प्रति समर्पण भावना की तारीफ़ की और कहा कि आज के उन युवाओं के लिए जो बेरोजगारी का रोना रोते है यह एक अच्छा उदाहरण है। उपस्थित मुख्य अतिथि, सम्मानित अतिथि एवं अन्य सभी ने गोवर्धन ठाकुर को उज्जवल भविष्य और आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दी।

अंत में गोवर्धन ठाकुर ने अतिथियों को मिठाई खिलाकर उनका धन्यवाद अर्पण किया और सम्मान पूर्वक उन्हे विदाई दी।





