चोर गैग के तीन सदस्य पुलिस की गिरफ्त में

चोर गैग के तीन सदस्य पुलिस की गिरफ्त में

सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ) 

रायगढ़ के कोतरा रोड़ पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफास किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ के सोण्डका खरसिया निवासी घनेंद्र डनसेना का चरपहिया वाहन चोरी करने के आरोप में पुलिस के हत्थे चढे़ आरोपी का ओडिशा के चोरो के साथ संपर्क होने का खुलासा हुआ है।इस गैंग पर मवेशी,वाहन आदि चोरी करने का आरोप है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 17/02/2023 के दिन रायगढ़ के किरोडीमल नगर, आजाद चौक में रहने वाले बिजय यादव (40) की छः पालतू गाय सोण्डका निवासी घनेन्द्र डनसेना द्वारा चीराईपानी जंगल से चोरी कर ली गई थी। जिसकी लिखित शिकायत के आधार पर कोतरा रोड़ थाने में आरोपी पर अपराध क्रमांक 87/2023 में भादावि की धारा 379 दर्ज कर मामले की छानबीन की गई। जिसमें घनेंद्र डनसेना (28),राकेश दास महंत (18),प्रदीप बुड़ (19) को गिरफ्तार किया गया है। 
इन तीनो पर मवेशी एवं वाहन और मोबाइल चोरी का आरोप है।
इनके पास से पुलिस ने माहवाही वाहन (सीजी 13 डी 5481),होंडा़ लिवो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल जब्त किया है।